लोहरदगा: लोहरदगा में विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई, राष्ट्रीय साइकिलिस्ट पुष्पा कुमारी ने किया प्रेरित
लोहरदगा के गुदरी बाजार स्थित अग्रवाल साइकिल द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली गुदरी बाजार से शुरू होकर महावीर चौक, मिशन चौक, बरवाटोली, न्यू रोड, पावरगंज, सोमार बाजार, बड़ा तालाब, थाना रोड और शास्त्री चौक होते हुए पुनः गुदरी बाजार पर समाप्त हुई।