लोहरदगा: उपायुक्त कार्यालय में डीसी ने रामजतन को सौंपी ट्राईसाइकिल, खुशी से चमक उठीं आंखें
उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने आज सेन्हा निवासी रामजतन साहू को मुख्यमंत्री दिव्यांग कल्याणार्थ योजना के तहत ट्राईसाइकिल प्रदान किया। रामजतन साहू शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और कुछ दिनों पूर्व उन्होंने जिला समाज कल्याण कार्यालय में ट्राईसाइकिल के आवेदन दिया था। मंगलवार शाम 5:00 बजे जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दिये जाने का आश्वासन दिया।