लोहरदगा: आदिवासी समन्वय समिति ने समाहरणालय परिसर से मसाल जुलूस निकालकर झारखंड सरकार का विरोध किया
आदिवासी समन्वय समिति लोहरदगा द्वारा समाहरणालय परिसर से मसाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने हाथ में मसाला जलाकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया। जुलूस डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक होते हुए कचहरी चौक तक पहुंचा। यहां पहुंच कर जुलूस संपन्न हुई।मंगलवार देर शाम 6:30 बजे मसाल जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल थे। वही कल लोहरदगा बंद का भी ऐलान किया गया.