लोहरदगा: उपायुक्त ने IIT-JEE एडवांस परीक्षा में सफल छात्रों को किया सम्मानित, कहा- देश को अच्छे इंजीनियरों की जरूरत
लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने मंगलवार शाम करीब 3:30बजे IIT-जेईई एडवांस की परीक्षा में ऑल इंडिया 3401वीं रैंक हासिल करनेवाले वीर पोद्दार, 10900वीं रैंक हासिल करनेवाले सात्विक गुप्ता और 15930वीं रैंक हासिल करनेवाली प्रशंसा प्रिया को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के माता-पिता व अभिभावक भी उपस्थित थे।