माडा: माला चौराहे पर क्षत्रिय कुलावंत परिवार ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन का जलाया पुतला, दिया ज्ञापन
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में क्षत्रिय कुलावंत परिवार अब सड़कों पर उतर आया है पूरा मामला बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश राज्य के समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा देश के गौरव राणा सांगा जी के विषय में अमर्यादित शब्दों एवं भाषा शैली में जो बयान जारी किया है उससे आहत होकर क्षत्रिय कुलावंत परिवार आज सड़कों पर उतर आया है ।