लालगंज: लालगंज क्षेत्र में आंधी और बारिश के बीच बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेड़ गिरने से 30 गांवों की आपूर्ति बाधित
लालगंज क्षेत्र के बस्तरा और अमहा फीटर के विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पेड़ गिरने से करीब 30 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है। इससे लगभग 55000की आबादी को 18 घंटे से अधिक शनिवार दोपहर बाद 2:00 बजे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता ने बताया कि जल्द ही सभी प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल होगी।