हनुमानगढ़: टाउन धान मंडी में फायरिंग कर युवक की हत्या के मामले में कोर्ट ने 5 जनों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 3 जने बरी
हनुमानगढ़ टाउन की धान मंडी में 8 साल पुराने हत्याकांड में न्यायाधीश दीपक पाराशर की अदालत ने फैसला सुनाते हुए पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साक्षय के अभाव में तीन जनों को बरी कर दिया गया। अपार लोग अभियोजक सुमन जोरड के अनुसार अदालत ने भीम सोनी उर्फ दीपेंद्र जसपाल बिट्टू दिवाकर पारीक रहमत अली तथा शेरू खान को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।