गुना: उमरी में जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹6,200 नगदी तास की गड्डी जप्त
Guna, Guna | Jun 25, 2026 गुना जिले के म्याना थाना के उमरी में जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। 25 जून को थाना प्रभारी ने बताया, रात में इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना पर उमरी में राजू ओझा के घर के सामने टोर्च की रोशनी में जुआ खेल रहे रमेश धाकड़, विनोद बांधकर, अंशुल सेन, नितिन साहू को उमरी पुलिस चौकी टीम ने गिरफ्तार किया है। मौके से ₹6,200 नगदी, ताश की गड्डी जप्त की।