दमोह: हिरदेपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में मृत घोषित; पुलिस जांच में जुटी
Damoh, Damoh | Jul 30, 2026 दमोह सागर नाका चौकी अंतर्गत हिरदेपुर में 30 वर्षीय मीरा प्रजापति ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।