देवप्रयाग में एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया! बद्रीनाथ धाम की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार सैनिक होटल के पास अनियंत्रित होकर पैरापेट तोड़ते हुए खाई के मुहाने पर लटक गई। कार में पांच लोग सवार थे, गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए। हैरानी की बात यह है कि इसी जगह पहले भी दो बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग कब जागेगा? इस खतरनाक मोड़ पर मजबूत क्रैश बैरियर और सुरक्षा इंतजाम कब किए जाएंगे? आखिर किसी और बड़े हादसे का इंतजार क्यों?