हरसूद: कांग्रेसजनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर तथा राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी पर की गई कार्रवाई के विरोध में गुरुवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग कांग्रेसजन एसडीएम कार्यालय हरसूद पहुंचे। कांग्रेसजनों ने हरसूद एसडीएम आरसी खतेडिया को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।