परिहार: बाया चौक स्थित हंस राज क्लिनिक सील, डॉक्टर फरार
परिहार प्रखंड अंतर्गत बाया चौक स्थित हंस राज क्लिनिक पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार एवं बेला थाना के एएसआई गुलाम हैदर की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान क्लिनिक संचालक डॉक्टर मौके से फरार हो गया। जांच में क्लिनिक अवैध रूप से संचालित पाया गया, जिसके बाद तत्काल सील कर दिया गया