बेगूसराय: प्रमिला चौक पर बंगाली दुर्गमूर्ति का विसर्जन, पुलिस बल रहा तैनात
प्रमिला चौक अवस्थित बंगाली दुर्गा मूर्ति का विसर्जन कार्यक्रम बुधवार की शाम 5:00 बजे आयोजित की गई. इस दौरान पुलिस बल की तैनाती की गई थी. विसर्जन के दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी. इस मौके पर पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम प्रमिला चौक से निकलकर पोखर तक जाएगी.