बहराइच के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने फाइनेंस कर्मी से हुई झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से छीने गए ₹49,500 नकद, एक लेनोवो टैबलेट और घटना में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
घटना: 14 अक्टूबर को महाकाल पेट्रोल पंप के पास भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी सतीश चंद्र से धक्का देकर बैग छीना गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अहिरनपुरवा मार्ग से घेराबंदी कर चारों आरोपियों (सत्यदेव, विपिन, बड़कऊ और सत्येंद्र) को दबोचा।
आरोपियों को कर्मचारी के रूट की जानकारी थी; योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया और रकम आपस में बांट ली थी।
मामले में धारा बढ़ोतरी करते हुए सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया,,