शिवपुरी नगर: शिवपुरी पुलिस ने अभिभावकों को दिखाया आईना, कहा- नाबालिगों के हाथ में स्टयरिंग मौत का सामान है
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज सोमवार की सुबह 11 बजे यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों एमएम चौराहा, अग्रसेन तिराहा और पोहरी चौराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर दोपहिया वाहन चलाते मिले नाबालिग बच्चों को रोककर उन्हें यातायात थाने लाया गया। पुलिस ने इन बच्चों के माता-पिता को थाने बुलाकर कड़े शब्दों में समझाइश दी।