धनौरा: गजरौला के गांव ख्यालीपुर के पास दबंग युवकों ने साथी संग मिलकर युवक पर किया जानलेवा हमला, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र के गांव धौरिया निवासी रिंकू सिंह बीती 22 मार्च को किसी काम से गजरौला स्थित नेशनल हाईवे पर गांव ख्यालीपुर आया था। आरोप है कि इसी बीच क्षेत्र के गांव कुदैनी चक निवासी गोविंद ने अपने साथियों के साथ किसी बात को लेकर रिंकू को रास्ते में रोककर उसके साथ गाली-गलौज व जाति सूचक शब्द बोलना शुरू कर दिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।