धनौरा: गजरौला अमावस्या पर ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाट पर पुलिस तैनात रही
अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार एवं समाज में सुख-शांति संग समृद्धि की कामना की। गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान भी किए। वहीं हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने पर कई बार जाम की स्थिति बनी। रविवार को सूर्य की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया।