धनौरा: गजरौला में बैंक कॉलोनी के बाहर रखे बिजली ट्रांसफार्मर में लगी भयंकर आग, बिजली आपूर्ति बंद, लोग परेशान
गजरौला में अचानक बिजली ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई, आग लगने से मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद हो गई, भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ा, रविवार सुबह लगभग 6:00 बजे बैंक कॉलोनी के बाहर रखे बिजली ट्रांसफार्मर में आग लगनी शुरू हो गई, आग लगने से वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई, इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी।