धनौरा: गजरौला के इंदिरा चौक से चल रहे हैं अवैध टेम्पो, युवक ने अधिकारियों से की शिकायत
गजरौला शहर में इंदिरा चौक से अवैध रूप से टेंपो चल रहे हैं। जिसकी वजह से आसपास के लोग काफी परेशान हैं। बताया जा रहा है कि इसे गांव टोकरा पट्टी का रहने वाले कुछ मुंशी भी पुलिस के नाम पर अवैध उगाई कर रहे हैं। गांव के ही रहने वाले शहाबुद्दीन ने इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की है। जिसके बाद अधिकारियों ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।