धनौरा: बछरायूं के कई स्थानों पर विजिलेंस और बिजली विभाग की टीम ने की छापेमारी, 16 पर दर्ज हुआ मुकदमा
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने रविवार को लगभग 2:00 बजे गजरौला फाजलपुर बिजली घर पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा है कि बछरायूं क्षेत्र के कई स्थानों पर बिजली विभाग में विजिलेंस टीम ने शनिवार तड़के लगभग 5:00 बजे के आसपास में छापेमारी की, इस दौरान 16 घरों में बिजली चोरी से चलती हुई पकड़ी गई।