Big breaking news
श्री अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए कस्बा गोंडा से खाद्य सामग्री की गाड़ी बालटाल रवाना
गोंडा (अलीगढ़):
श्री अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मंडल के बैनर तले इस वर्ष आयोजित होने वाले 18वें विशाल भंडारे के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सेवा मंडल की कस्बा गोंडा इकाई द्वारा स्थानीय वासियों के सहयोग से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री एकत्रित कर पवित्र अमरनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव बालटाल के लिए रवाना की गई।
कस्बा वासियों ने खोलकर दिया सहयोग
भंडारे की सेवा के लिए कस्बा गोंडा के लोगों ने अपनी अगाध श्रद्धा दिखाते हुए खुले दिल से सहयोग किया। एकत्रित की गई खाद्य सामग्री में राशन, सूखी सामग्रियां और भंडारे में उपयोग होने वाले अन्य आवश्यक सामान शामिल हैं। गाड़ी को रवाना करते समय भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा माहौल "बम-बम भोले" के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
18 वर्षों से लगातार जारी है सेवा का संकल्प
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मंडल पिछले 18 वर्षों से लगातार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बालटाल में भंडारे और सेवा शिविर का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी भक्तों की सुविधा के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
इस पावन कार्य को सफल बनाने में कस्बा गोंडा इकाई के सभी सेवादारों, पदाधिकारियों और सम्मानित क्षेत्रवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।
Koil, Aligarh | Jun 19, 2026