गुन्नौर: राजघाट गंगा घाट पर एक बार फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद राजघाट गंगा घाट पर एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। राजघाट गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए गंगा घाट की सीढ़िया तक पहुंच गया है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।