गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया कोतवाली थाना क्षेत्र में घर के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
गोल बगीचा देवी स्थान के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बाइक मालिक ने अपनी गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी।सोमवार की सुबह 10 बजे बताया कि बीती रात अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर फरार हो गए।