डुमरा: पुनौरा थाना में CCTNS संचालन को लेकर अनुसंधानकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
पुनौरा थाना में सभी अनुसंधानकर्ताओं को CCTNS ID के संचालन एवं उससे संबंधित कार्यों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कांड दैनिकी, गिरफ्तारी, आरोपपत्र सहित विभिन्न अभिलेखों की ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।