छपरा: नशा मुक्त सारण अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, वरीय एसपी ने दी जानकारी
Chapra, Saran | Apr 18, 2026 जिले के विभिन्न जगहों पर अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान "नशा मुक्त सारण" चलाया गया। वरीय एसपी विनीत कुमार ने शनिवार की दोपहर 12 बजें प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी। छापामारी कर कुल-452 लीटर शराब की भारी मात्रा बरामद कर 11 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया।