शिवपुरी नगर: शादी का कार्ड देने के बहाने घर पहुंचे बदमाशों ने महिला को मारी गोली, तीन अज्ञात हमलावर मुंह बांधकर आए थे
शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरवारा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीन अज्ञात बदमाश मुंह बांधकर एक घर में पहुंचे और शादी का कार्ड देने का बहाना बनाकर अंदर घुस गए। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने घर पर मौजूद महिला रामसखी धाकड़ को निशाना बनाते हुए उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई