आरोन: कलेक्टर ने आरोन में कृषि विज्ञान केंद्र और सीएम राइज स्कूल के लिए स्थान का किया निरीक्षण
Aron, Guna | Jun 29, 2024 कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने 28 जून को आरोन में कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण कर बीज एवं फलों की जानकारी ली। बीज फार्म पर की जा रही बोबनी का निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों की जानकारी ली। आरोन में सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण के लिए उत्कृष्ट विद्यालय और कन्या विद्यालय परिसर का जायजा लिया। DEO को खंडहर बिल्डिंग को हटाकर निर्माण के निर्देश दिए।