आरोन: आरोन गुना मार्ग पर बजरंगगढ़ के पास ढाबा कर्मचारियों ने मारपीट करने के लगाए आरोप, मामला हुआ दर्ज
Aron, Guna | Jun 27, 2024 गुना के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में आरोन गुना मार्ग पर बजरंगगढ़ के पास एक ढाबा कर्मचारी फरियादी पप्पू घोषी ने बजरंगगढ़ निवासी राजू घोसी पर नशे की हालत में बीती रात ढाबा पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। फरियादी पप्पू घोषी ने कहा, ढाबा पर खाना लगाने को लेकर गालिया दी मारपीट कर दी।