शिक्षण संस्थाओं में नशा मुक्त श्रीगंगानगर जागरूकता सेल का गठन होगा, जिला कलेक्टर ने दी जानकारी
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 24, 2026
जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव ने श्रीगंगानगर में नशे की गंभीर स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शैक्षणिक संस्थाओं में नशा मुक्त श्रीगंगानगर जागरूकता सेल को गठित करने के शुक्रवार शाम 5:00 बजे निर्देश दिये हैं।