विधायक रामकुमार कश्यप ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र समाधान के दिए निर्देश
इन्द्री, 5 (अत्री) अक्तूबर। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने सोमवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में जनता दरबार आयोजित कर हलके के लोगों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में आई अधिकतर समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही निवारण कर दिया गया और प्रशासन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
Ram Kumar Kashyap - MLA Indri ने कहा कि हर सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में हलके के लोग बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर आते हैं। उनका यही प्रयास रहता है कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो,जिससे उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि जिस गांव में कोई समस्या हो, उसे तुरंत उनके संज्ञान में लाया जाए ताकि उसका त्वरित समाधान हो सके।
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने जनता दरबार में आए लोगों को कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को लाभ अवश्य लें, ये जनकल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए चलाई जा रही है । उनका भी हमेशा यही ध्येय रहा है कि अपने स्तर पर जनता की समस्याओं का समाधान करवा सकूं और हलके के विकास के लिए हर संभव प्रयास करता रहूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिनका सीधा लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिल रहा है।
जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान ये आई समस्याएं
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जपती छपरा निवासी जरनैल सिंह ने गली बनवाने बारे, लबकरी निवासी संजीव कुमार ने व्हील चेयर उपलब्ध करवाने बारे, नौरता निवासी जगीर सिंह ने पैंशन बनवाने बारे, राजेपुर निवासी सरवन कुमार व हैबतपुर निवासी कर्मवीर ने परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने बारे तथा नठौड़ी निवासी रविन्द्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रांट बारे सहित अन्य लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान बारे विधायक से अनुरोध किया। विधायक ने हल्के से आये सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विजय कश्यप, सुमित सैनी, संजय सैनी, रणधीर सांतड़ी, मदन सोढ़ी, संजीव कश्यप, देवन्द्र प्रताप, असलम ननदी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#HVN24 #DPR