मसूरी शरदोत्सव में श्री घंटाकर्ण देव जात्रा ने मोहा दर्शकों का मन, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
मसूरी शरदोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में केदारखंड के प्रसिद्ध लोकदेवता श्री घंटाकर्ण देवता की जात्रा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। फिल्म निर्देशक एवं लोक संस्कृति कर्मी प्रदीप भंडारी के निर्देशन में पहली बार मंच पर प्रस्तुत इस अनूठी देव यात्रा में देवता के नौजा निशान और पारंपरिक पूजा-पद्धति की झलक देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
इस प्रस्तुति ने नई पीढ़ी को उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया।
📍 मसूरी | उत्तराखंड
#मसूरी #शरदोत्सव #घंटाकर्णदेवता #देवभूमिउत्तराखंड #लोकसंस्कृति उत्तराखंडकीसंस्कृति Mussoorie Uttarakhand UdayUttarakhandNews