मुंगेर: बिहार विधान परिषद आरक्षण क्रियान्वयन समिति शुक्रवार को मुंगेर विश्वविद्यालय पहुंची
Munger, Munger | Jan 31, 2025 बिहार विधान परिषद आरक्षण क्रियान्वयन समिति शुक्रवार दोपहर 2:00 मुंगेर विश्वविद्यालय पहुंची. पांच सदस्यीय समिति का नेतृत्व समिति अध्यक्ष विधान पार्षद अनामिका सिंह कर रही थी. सिंडिकेट सभागार में समिति ने विश्वविद्यालय के आरक्षण रोस्टर सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान कुलपति प्रो. संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे