रावतभाटा: रावतभाटा में सास की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दीपपुरा घाटा के जंगलों में छिपा था वांछित भोजराज
विजय सिंह ने बुधवार शाम 6 बजे बताया कि रावतभाटा थाना पुलिस ने सास मांगीबाई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने के आरोपी भोजराज भील को गिरफ्तार किया है। आरोपी 17 नवंबर की वारदात के बाद से फरार था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 24 नवंबर को दीपपुरा घाटा के जंगलों से उसे डिटेन कर गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ और आगे की जा