बल्देवगढ़: कसा खेरा में फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, शव का CHC बल्देवगढ़ में हुआ पोस्टमार्टम
बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के कसाखेरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते 40 वर्षीय व्यक्ति ने कल शनिवार को फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी।मौके पर पुलिस के द्वारा पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था।डॉक्टर एवं पुलिस की निगरानी में मृतक रामकिशन रैकवार के शव का पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।