बल्देवगढ़: लुड़ियाखेरा गांव में की गई युवक की हत्या का बुडे़रा एवं बल्देवगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने किया खुलासा,आरोपी गिरफ्तार
लुड़ियाखेरा गांव में 7 सितंबर 2024 को एक युवक की अज्ञात आरोपी के द्वारा हत्या की गई थी।जिस पर एसपी के द्वारा बल्देवगढ़ एवं बुडे़रा पुलिस संयुक्त टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए थे।पुलिस टीम के द्वारा मृतक लखन रैकवार की हत्या करने वाले आरोपी दिनेश रैकवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के द्वारा हत्या करना स्वीकार किया गया।जिस पर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय मे पेश किया।