बल्देवगढ़: कसाखेरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत कसाखेरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के द्वारा बताया गया कि मृतक रामकिशन पुत्र फूला रैकवार जो कि आज सुबह 11:00 बजे अपने घर पर अकेला था।और उसके परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे।तभी उसने छत के कुंदा से रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।