मांगरौल: सीसवाली कस्बे में थाने के सामने स्थित एक खेत को चोरों ने बनाया निशाना, केबल, बैटरी और झटका मशीन चोरी कर ले गए
Mangrol, Baran | Apr 10, 2026 सीसवाली कस्बे में खेत मे चोरी की घटना सामने आई है। थाने के सामने और मीणा छात्रावास के पीछे स्थित एक खेत से अज्ञात चोरों ट्यूबवेल से जुड़ा कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित गिरिराज उर्फ जन्नत मिस्त्री निवासी सीसवाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात्रि को उसके खेत में लगे ट्यूबवेल से करीब 30 मीटर केबल, झटका मशीन, बैटरी, चार्जर कमरे का गेट चोरी हो गया।