हज़ारीबाग: सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सदर प्रखंड के तीन पंचायतों का किया दौरा, रामोत्सव मनाने का किया अपील
हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों का सघन दौरा किया और आने वाले 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इस ऐतिहासिक बनाने के लिए घर-घर पहुंचकर अक्षत वितरण किया और लोगों से दीपोत्सव व रामोत्सव मनाने का अपील किया।