नारायणपुर: दुर्गापूजा के मद्देनज़र, एसपी ने भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर का निरीक्षण किया
नवगछिया। आगामी दुर्गापूजा को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।