सिंघेश्वर: फरार आरोपी के घर से देशी कट्टा व कारतूस बरामद, संयुक्त कार्रवाई में हुई गिरफ्तारी
शंकरपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी विकास कुमार उर्फ अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से एक आपराधिक मामले में फरार चल रहा था। शंकरपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।