परबतसर: पीलवा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, कार और मोटरसाइकिल ज़ब्त
अवैध मादक पदार्थो को लेकर पीलवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी विनोद कुमार मीणा की जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने परिवार हेतु प्रयुक्त एक कार एवं मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने 2 किलो 181 ग्राम डोडा पोस्ट छिलका बरामद किया है।