परबतसर: परबतसर पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में दर्ज हुआ प्रकरण
थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कम्प मच गया एवं वे इधर-उधर भागने लगे।