बिलासपुर: बिलारी रोड पर सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत
शनिवार को दोपहर एक बजे ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम खनजीपुरा निवासी सौरभ प्राइवेट जॉब करते थे। शुक्रवार को शाम साढ़े सात बजे अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहे थे। बिलारी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।