नाथद्वारा: नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर हुआ हादसा, गिट्टी से भरा अनियंत्रित ट्रेलर पलटा
नाथद्वारा नगर के सुखाड़िया नगर के सामने नेशनल हाईवे 8 के सर्विस रोड पर गुरुवार देर शाम को हादसा हो गया, उदयपुर की ओर से आ रहा एक गिट्टी से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर पलट गया, हादसे के वक़्त सर्विस रोड पर चल रही एक बाइक व ऑटोरिक्शा को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया ।