मंडला: किला वार्ड स्थित व्यास नारायण मंदिर से नर्मदा परिक्रमा के लिए महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से पहुंचे भक्त
Mandla, Mandla | Apr 4, 2026 मंडला में किला वार्ड स्थित व्यास नारायण मंदिर में मां नर्मदा के भक्तों का आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा की उत्तर वाहिनी परिक्रमा के लिए यहां से अपनी पावन यात्रा का शुभारंभ किया। शनिवार को सुबह 7:00 यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सभी नर्मदा भक्तों ने मंदिर में विधिवत अभिषेक पूजन किया।