होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट में समय सीमा बैठक आयोजित, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने विभागीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जल जीवन मिशन,जनगणना 2027, खाद्यान्न वितरण, एलपीजी गैस आपूर्ति,राजस्व प्रकरण और उपार्जन कार्यों की समीक्षा की गई।