नवाबगंज: मल्लहपुर में खुला प्राथमिक विद्यालय, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम मल्लहपुर में लंबे संघर्ष के बाद प्राथमिक विद्यालय दोबारा खुलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर ग्रामीणों ने पैनी नजर संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार का भव्य स्वागत कर आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि जुलाई से लगातार प्रयासों के बावजूद विद्यालय नहीं खुल सका था। कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चक्कर लगाने