नवाबगंज: बाराबंकी शहर में आम हड़ताल का असर, 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के समर्थन में प्रदर्शन, आंदोलन की दी गई चेतावनी
बाराबंकी शहर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में बुधवार करीब 11 बजे प्रदर्शन किया गया। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि देशभर में किसान, खेत मजदूर, बैंक, बीमा, बिजली और अन्य क्षेत्रों के लगभग 30 करोड़ कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं।