बाराबंकी जिले के रामनगर थाने में तैनात दरोगा की कथित करतूतों ने 'मित्र पुलिस' के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं।सोमवार रात जब पीड़िता का बयान सामने आया तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने दरोगा पर न केवल प्रताड़ना, बल्कि छेड़छाड़ और जबरन गाड़ी में खींचकर ले जाने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।