नवाबगंज: बाराबंकी में ऑटो की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद चालक फरार, दो मासूम बेटियां हुईं बेसहारा
बाराबंकी जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शहावपुर मोड़ के पास सद्दीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने बाराबंकी से अपने घर लहबडपुरवा लौट रहे युवक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।